Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -11-Nov-2023

#दिनांक:-11/11/2022
#शीर्षक:- ज्योतिर्मय

तम मिट जाए जिससे ऐसे दीप जलाए,
दीपदान कर भटके को नूतन राह दिखाएं।

स्वच्छता और स्वास्थ्य का पैगाम सुनाए,
हृदय विदारक रोगों से मुक्ति पाएं।

घर में तो हर साल उजाला करते हैं ,
क्यूँ ना अंधेरा किसी के मन से हटाए।

रामराज्य तो कलयुग में बस एक कल्पना,
समता के नूतन भाव भरें,
मन का मालिन्य मिटाएं।

दीपक से हम जलना सीखें,
जीवन को रंगीन सजाएं।

अपनेपन की 'तारीफ़ की दवा बनाकर,
अस्पताल शरीर में सहयोग को ज्योतिर्मय बनाए।
(स्वरचित)

प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई

   5
3 Comments

Gunjan Kamal

13-Nov-2023 07:59 PM

👏👌

Reply

RISHITA

12-Nov-2023 11:52 AM

Nice

Reply

Punam verma

12-Nov-2023 08:33 AM

Nice👍

Reply